उनको बारिश पसंद थी,
मुझको बारिश में वो,
उनको सपने पसंद थे,
मुझको सपनों वो,
उनको हंसना पसंद था,
मुझको हंसते हुए वो,
उनको बोलना पसंद था,
मुझको बोलते हुए वो
उनको शाम पसंद थी
मुझको शाम में टहलते हुए वो,
उनको खुशबू पसंद थी
मुझको खुशबू में महके वो,
उनको हवाएं पसंद थी
मुझको हवाओं में आंचल लहराते हुए वो,
उनको जुल्फे पसंद थी
मुझको जुल्फे लहराए वो
उनको चांद पसंद था,
मुझको चांद की चांदनी में नहाए वो,
उसको कभी में पसंद नहीं था,
मुझको पसंद थे सिर्फ वो!
No comments:
Post a Comment